मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में इस महीने से शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों का वेतन समर्थ पोर्टल के जरिये तैयार होगा। रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने इसका पत्र सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को लिखा है। रजिस्ट्रार ने प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि समर्थ पोर्टल से वेतन बनाने के लिए वह अपने यहां से शिक्षक या शिक्षकेतर कर्मचारी को नामित करें। अब पोर्टल पर ही शिक्षकों को वेतन की जानकारी मिलेगी। अबतक वेतन ऑफलाइन तैयार किया जाता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...