आजमगढ़, मई 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और परीक्षा प्रणाली में विसंगतियों का आरोप लगाते हुए कुलपति को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कुलपति से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर एबीवीपी के प्रांत मंत्री शशिकांत मंगलम ने कहा कि 28 अप्रैल को कुलसचिव कार्यालय में कार्यरत बाबू संजय यादव को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। उन्होंने प्रारंभिक स्तर पर कुलसचिव की संलिप्तता स्वीकार की है। परिषद ने इस प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच पूर्ण होने तक कुलसचिव को पदमुक्त करने एवं दोषियों को सेवा से निष्कासित करने की मांग की। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव पर वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इन गतिविध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.