दरभंगा, मार्च 17 -- शिक्षकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया कि वेतन भुगतान से संबंधित सभी औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा कर शिक्षकों को राहत दी जाए। नवनियुक्त शिक्षकों ने विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव से विशेष रूप से अनुरोध किया है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निर्णय लिया जाए। उनका कहना है कि लंबे समय से लंबित वेतन का भुगतान शुरू हो जाने से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और वे पूरी निष्ठा के साथ अपने शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। शिक्षकों को उम्मीद है कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी समस्याओं को समझते हुए जल्द ही कोई ठोस कदम उठाएगा। फिलहाल वे सभी वेतन भुगतान की आस लगाए हुए हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल उन्हें मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...