विवि प्रशासन ने विद्यार्थियों को बना रखा है जल कैदी
भागलपुर, अगस्त 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भैरवा तालाब में स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के कारण विवि के पीजी पुरुष हॉस्टल जाने वाले रास्ते की नारकीय स्थिति है। हॉस्टलों में रहने वाले अधिवासियों की बुरी हालत है। सबसे मुश्किल में डॉ. अंबेडकर कल्याण हॉस्टल-2 सहित अन्य पीजी हॉस्टल हैं। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से एक साल में ज्यादातर समय सड़क पर जलजमाव की स्थिति रहती है। शुक्रवार को बहुजन स्टूडेंट यूनियन (बिहार) ने जलजमाव के बीच खड़े होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने विवि प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन लोगों को जल कैदी बनाकर छोड़ दिया गया है। संगठन ने विरोध के दौरान जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान, हॉस्टलों में बुनियादी सुविधाओं की गारंटी और जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण की मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस मौके पर विवि संयोजक सोनू कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.