भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर। विवि थाना क्षेत्र के परबत्ती के रहने वाले राजेश ने पुलिस के व्यवहार की शिकायत डीजीपी से की है। इसको लेकर उन्होंने पत्र लिखा है। उनका कहना है कि छह अप्रैल को बिना किसी वारंट के पुलिस उनके घर में घुस गई। महिलाओं से भी दुर्व्यवहार किया गया। हालांकि पुलिस को कहना है कि ब्राउन शुगर तस्करी की सूचना पर वे गए थे। दो आरोपी ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...