बागपत, अप्रैल 6 -- बड़ौत। चौधरी चरणसिंह विवि की चल रही परीक्षाओं में नोडल सेंटर द्वारा गठित सचल दस्ते ने केंद्रों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। दो छात्रों को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। दरअसल, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) द्वारा यूजी और पीजी की परीक्षाएं कराई जा रही हैं, जो दो पालियों में आयोजित हो रही हैं। विवि की वार्षिक परीक्षाएं सुबह 10 से एक और दो से पांच बजे की पाली में जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई जा रही हैं। दिगम्बर जैन महाविद्यालय को नोडल सेंटर बनाया गया है। नोडल सेंटर द्वारा बाह्य सचल दस्ते का गठन किया गया है जो विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी अभियान चलाए हुए हैं। प्राचार्य डॉ डीसी मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह की पाली में एक और दोपहर की पाली में भी एक परीक्षार्थी को अनुचित साधनों ...