समस्तीपुर, मार्च 25 -- पूसा, निसं। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि परिसर के ई-टाईप से एक बाईक की चोरी हो गई। इस संदर्भ में पीड़ित विवि कर्मी व शकिल अहमद के पुत्र फैजान अहमद ने पूसा थानाध्यक्ष के नाम आवेदन प्रेषित किया है। जिसमें आरोप लगाया है कि 23 मार्च की रात उनके आवासीय परिसर से चोरों ने उनके बाइक की चोरी कर ली। उन्होंने ने मामला दर्ज कर समुचित कारवाई की मांग की है। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो बीते महीनों में इससे पूर्व भी दो बाईक व साईिकल की चोरी हो चुकी है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...