मुरादाबाद, जून 15 -- मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक स्तर के दाखिलों के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया की तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र 30 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। सोमवार को पंजीकरण की अंतिम तिथि तक करीब 32 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके थे। इस बीच समर्थ पोर्टल पर तकनीकी समस्या व कई कारणों को ध्यान में रखते हुए विवि ने पंजीकरण की तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला किया। कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून तक कर दी गई है। छात्रों द्वारा महाविद्यालय में रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ आवेदन फॉर्म जमा करने की तिथि एक जुलाई तय की गई है। यह भी पढ़ें- दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन 25 तक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...