रांची, अप्रैल 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने नर्सिंग पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि में आंशिक संशोधन किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बीएससी बेसिक नर्सिंग (सत्र 2024-28), बीएससी पोस्ट बेसिक नर्सिंग (सत्र 2024-26) और एमएससी नर्सिंग (सत्र 2024-26) के छात्रों को अब निर्धारित नई तिथियों के अनुसार आवेदन जमा करने का अवसर मिलेगा। जारी निर्देश के अनुसार बिना विलंब शुल्क के 20 अप्रैल तक विश्वविद्यालय कार्यालय में रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा किया जा सकता है। वहीं, 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ 23 अप्रैल तक फॉर्म जमा किया जा सकता है। इसके अलावा इस संबंध में पूर्व में जारी अधिसूचना की अन्य सभी शर्तें यथावत लागू रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.