भागलपुर, मई 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के क्षेत्र में अतिक्रमणकारी तेजी से पांव पसार रहे हैं, लेकिन विवि प्रशासन इस पर किसी तरह की सुधि नहीं ले रहा है। दरअसल, विवि गेस्ट हाउस के सामने कुछ लोगों ने बांस का बाड़ लगाकर बैरिकेडिंग कर उसमें अस्थायी गेट लगाकर ताला लगा दिया है। जबकि इसी रास्ते से विवि के अधिकारी सहित अन्य लोग गुजरते हैं। वहीं से विवि थाना सौ कदम की दूरी पर है। इसी तरह विवि के पीजी गणित विभाग से लेकर एमबीए विभाग के बीच फिर से सड़क किनारे अतिक्रमणकारी तेजी से अपनी झोपड़ियां बना रहे हैं। बावजूद कोई बोलने वाला नहीं है। यह भी पढ़ें- कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र संगठन निकालेंगे आक्रोश मार्च यह भी पढ़ें- कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र संगठन निकालेंगे आक्रोश मार्च यह भी पढ़ें- लोकभवन ने रद किया टीएमबीयू के कुलपति का पैनल

हिंदी हि...