मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, वसं। ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय टीम का गठन 7 और 8 जनवरी को होगा। इसके लिए लंगट सिंह महाविद्यालय में चयन प्रक्रिया होगी। बीआरएबीयू स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव डॉ. अशोक कुमार शाह ने बताया कि चयन समिति की अध्यक्षता एलएस कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कनुप्रिया करेंगी। समिति में डॉ. राजेश अनुपम (एलएस कॉलेज), डॉ. अभय कुमार (आरबीबीएम कॉलेज), डॉ. अभिनय कुमार (आरएस कॉलेज) और रविशंकर कुमार (डीपीई, आरडीएस कॉलेज) शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...