समस्तीपुर, अगस्त 20 -- पूसा। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि, पूसा और इंडियन पोटाश लिमिटेड(आईपीएल) की सीएसआर शाखा आईपीएल फाउंडेशन, नई दिल्ली के बीच गुरूवार को टिकाऊ कृषि, क्षमता विकास, जलवायु परिवर्तन और अन्य क्षेत्रों में कार्य करने एवं छात्रों के लिए अमृत इंटर्नशिप शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। कुलपति डॉ.पीएस पाण्डेय की मौजूदगी में आयोजित समझौता पत्र हस्ताक्षर पर विवि की ओर से कुलसचिव डॉ.पीके प्रणव व आईपीएल की ओर से वरिष्ठ सलाहकार व सेवानिवृत आईएएस डॉ.राजीव रंजन ने हिस्सा लिया।

समझौते के तहत कार्य विवि से मिली जानकारी के अनुसार समझौते के तहत, आईपीएल विवि को टिकाऊ कृषि-इनपुट, जलवायु परिवर्तन, क्षमता विकास, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, प्राकृतिक खेती और पोटाश के कुशल उपयोग पर सहयोग देगा। इसके अलावा इ...