दुमका, जून 10 -- दुमका, प्रतिनिधि।सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के अंतर्गत संचालित विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के 18 प्राध्यापकों ने नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के संचालन हेतु रांची के शौर्य सभागार में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय के 18 प्राध्यापकों ने रांची में नशामुक्त भारत अभियान का प्रशिक्षण लियाप्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण का उद्देश्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर नशा उन्मूलन संबंधी जागरूकता गतिविधियों को सुदृढ़ बनाना तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मादक पदार्थों के प्रकार, उनके दुष्प्रभाव, नशे की लत के कारण, पहचान के संकेत, रोकथाम के उपाय तथा पुनर्वास की प्रक्...