विवि के व्यावसायिक कर्मचारियों ने की बैठक
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के विवि और महाविद्यालय व्यावसायिक पाठ्यक्रम कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को बैठक की। अध्यक्षता रविशंकर ने की। इसमें कर्मचारियों से जुड़ी विश्वविद्यालय स्तर पर लंबित मांगों के साथ कोर्ट के आदेश पर आए 27 कर्मचारियों की सेवा नियमितीकरण व समायोजन की मांग को उठाया गया। निर्णय लिया कि अब बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ, प्रक्षेत्र, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के नेतृत्व में आंदोलन किया जाएगा। संगठन के सचिव उज्ज्वल कुमार ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी प्रक्षेत्रीय स्तर पर संगठन के बड़े नेताओं को दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.