हाजीपुर, अप्रैल 11 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय शुक्रवार को आरएन कॉलेज में आयोजित विविध कार्यक्रमों में शामिल हुए। कॉलेज परिसर में आगमन पर सर्वप्रथम एनसीसी कैडेट्स ने कुलपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज सभागार में राष्ट्रगान के साथ हुआ। राष्ट्रगान के उपरांत माननीय कुलपति, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित किया और महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय राज नारायण सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। महाविद्यालय के संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय कुलगीत की शानदार प्रस्तुति दी। प्राचार्य प्रो. विनोद मंडल ने कुलपति को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. राय, प्राचार्य प्रो बिनोद...