लखनऊ, अगस्त 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा में पारित प्रस्ताव के अनुपालन के लिए विश्वविद्यालयों में विधानसभा का प्रतिनिधित्व के लिए विधायकों को बतौर सदस्य नामित किया गया है। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ के लिए ओपी श्रीवास्तव व डा. रागिनी सोनकर, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के लिए नीलिमा कटियार व सुनील दत्त द्विवेदी को नामित किया गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के लिए प्रसन्न कुमार और अतुल प्रधान को नामित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...