हरिद्वार, अप्रैल 13 -- गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 25-30 युवकों के समूह ने बाइक सवार तीन छात्रों को घेरकर तमंचा दिखाते हुए रोका और फिर उन पर हमला कर दिया। घटना में दो छात्र घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गुरुकुल कांगड़ी परिसर निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि उनका पुत्र देव कुमार अपने मित्र विनायक धीमान और हिमांशु ठाकुर के साथ 10 अप्रैल की शाम घूमने के लिए निकला था। गेट नंबर-6 के पास कुछ युवक उनके पीछे पड़ गए और गेट नंबर-3 के पास उन्हें रोक लिया। यह भी पढ़ें- करेली में युवक पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज आरोप है कि एक युवक ने तमंचा दिखाकर उन्हें डराया, जिसके बाद अन्य युवकों ने घेरकर हमला कर दिया। हमले में देव कुमार और विनायक धीमान ...