मथुरा, फरवरी 10 -- जीएलए विश्वविद्यालयरा ने साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय की साइबर सिक्योरिटी लैब के स्नातक छात्रों ने "स्टेल्थफिशर फिशिंग अटैक डेटासेट" नामक एक बड़े पैमाने का फिशिंग यूआरएल डेटासेट विकसित कर प्रकाशित किया है। बढ़ते साइबर अटैक्स और डिजिटल खतरों के बीच यह डेटासेट वैश्विक शोध समुदाय के लिए अत्यंत उपयोगी माना जा रहा है। इस शोध परियोजना का नेतृत्व सहायक प्रोफेसर डॉ. अरविंद प्रसाद ने कियायह डेटासेट मेंडेली डेटा और आईईईई डेटापोर्ट जैसे अंतरराष्ट्रीय शोध प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है, जहां से दुनियाभर के शोधकर्ता इसे डाउनलोड कर उपयोग कर रहे हैं। इस परियोजना पर साइबर सिक्योरिटी एंड फॉरेंसिक्स के पांच छात्रों विभू यादव, चिराग सोलंकी, हर्षित गोस्वामी, तनमय झा और दुष्यंत नागल ने अपने दूसरे सेम...