मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के छात्रावास में एक दो नहीं, बल्कि दर्जनों कमरों में अवैध कब्जे थे। पिछले तीन दिनों में छात्रावासों के 100 कमरे खाली कराए गए। शनिवार को तीसरे दिन पीजी एक छात्रावास के 30 कमरों को खाली करवा विवि अधिकारियों ने अपना ताला लगा दिया।100 में 40 से अधिक कमरों में अवैध रूप से छात्रों का कब्जा था। इन कमरों में छात्रों ने अपना ताला लगा रखा था। विवि के छात्रों ने ही केवल इसमें कब्जा नहीं कर रखा था, बल्कि दूसरी जगह से बीएड, बीबीए करने वाले भी विवि के छात्रावास में ही अवैध रूप से रह रहे थे। यह भी पढ़ें- अगले हफ्ते खुलेगा यूजी दाखिले का पोर्टल तीन दिनों की जांच में अवैध कब्जे के कई मामले सामने आए। एक ही छात्र का दो-दो कमरे पर कब्जा था। तीन दिनों की कार्रवाई के बाद ये कमरे अब विवि प्रशासन क...