मथुरा, जनवरी 24 -- जीएलए विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में 24-25 जनवरी को पहले वैश्विक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट का एक महत्वपूर्ण प्री-इवेंट है। "इम्पैक्ट ऑफ एआई ऑन पीपल, प्लैनेट एंड प्रोग्रेस" पर आधारित यह दो दिवसीय सम्मेलन शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों और एआई नवप्रवर्तकों को एक साझा मंच प्रदान करेगा। इसके बाद यह कार्यक्रम इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में समापन करेगा, जिसका आयोजन 19-20 फरवरी को भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा। शिखर सम्मेलन के संबंध में जानकारी देते हुए जीएलए विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के प्रतिकुलपति प्रो. दिवाकर भारद्वाज ने कहा कि यह आयोजन जिम्मेदार और सेफ एंड ट्रस्टेड...