विवि की स्वायत्तता बचाने के लिए शिक्षक, कर्मचारी संघ एकजुट
पटना, जुलाई 25 -- बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुटाब), बिहार राज्य विवि एवं महाविद्यालय सेवा शिक्षक महासंघ (फुस्टाब), बिहार राज्य विवि एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ एवं बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की शनिवार को बैठक हुई। बैठक महासंघ के कार्यालय डा. एके सेन भवन, कंकड़बाग में हुई। इसमें विश्वविद्यालयों में शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संघ को सक्रिय करने का निर्णय लिया गया। दोनों संघों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया। बैठक में विवि की स्वायत्तता को बचाने के लिए राज्यव्यापी संघर्षात्मक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। इसके एक राज्यस्तरीय संघर्ष समिति का गठन किया गया, जिसमें चारों राज्यस्तरीय संगठनों के दो-दो प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। इसमें महामंत्री सह विधान पार्षद प्रो. संजय कुमार सिंह, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.