बलिया, जुलाई 12 -- रानीगंज। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय की ओर से जारी मेरिट सूची में श्री सुदिष्ट बाबा पीजी कालेज सुदिष्टपुरी-रानीगंज के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का परचम लहराया है। कॉलेज के कुल छह विद्यार्थियों ने शीर्ष स्थानों पर जगह बनाई है। कालेज की एमए (मनोविज्ञान) की छात्रा तमन्ना यादव ने पूरे विवि में टॉप करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। टॉप टेन में सुनीता ने दूसरा व गौरी पूजा गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया है। आकांक्षा सोनी ने पांचवां, आनन्द चौधरी ने सातवां तथा शैलजा भारती ने 10 वां स्थान हासिल किया है। एमए समाज शास्त्र की टॉप टेन सूची में अमृता सिंह सातवें व नेहा प्रजापति आठवें स्थान पर हैं।कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) सन्तोष कुमार सिंह ने इस शानदार सफलता पर विद्यार्थियों को बधाई दी है। कहा कि विद्यार्थियों की यह...