समस्तीपुर, सितम्बर 8 -- पूसा। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय विवि के कृषि व्यवसाय एवं प्रबंधन विद्यालय के सभागार में आयोजित दिशा की बैठक के दौरान विवि ने भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिसमें दर्जनों स्टॉल लगाकर विवि की गतिविधियों व प्रोडक्ट से जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को अवगत कराया गया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने प्राकृतिक खेती, मधुमक्खी पालन, ईंख अनुसंधान, मशाला, दलहन-तेलहन, मशरूम आदि से जुड़े कार्यों को प्रदर्शन करते हुए विवि की उपल्ध्यियों व राज्य एवं देश की भागीदारी से अवगत कराया। मौके पर कुलपति डॉ.पीएस पाण्डेय, कुलसचिव डॉ.पीके प्रणव, डॉ.शंकर झा, डॉ.नागेन्द्र कुमार समेत दर्जन वैज्ञानिक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...