दुमका, अगस्त 9 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा यू.जी. सेमेस्टर-4 परीक्षा 2025, सत्र 2023-27 का परीक्षाफल घोषित किया गया है, जिसमें कॉमर्स एवं मैनेजमेंट के 637 परीक्षार्थियों में 89.01 प्रतिशत, ह्यूमैनिटीज एवं सोशल साइंस के 19210 परीक्षार्थियों में 80.97 प्रतिशत, नेचुरल एवं फिजिकल साइंस के 1893 परीक्षार्थियों में 81.25 प्रतिशत और मैथमेटिक्स, स्टेटिस्टिक एवं कम्प्यूटर एप्लीकेशन के 699 परीक्षार्थियों में 80.69 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। इस प्रकार कुल 22439 परीक्षार्थियों में 81.21 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...