समस्तीपुर, अप्रैल 16 -- पूसा। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के प्रशासनिक भवन परिसर में गुरूवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विवि के स्नातकोत्तर कृषि महाविधालय में कार्यरत कर्मी मो.नसीम के असमायिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। बाद में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। मौके पर कुलसचिव डॉ.पीके प्रणव, उपकुलसचिव डॉ.सतीश कुमार सिंह, निदेशक शिक्षा डॉ.उमाकांत बेहरा, डॉ.राकेशमणी शर्मा, डॉ.शिवपूजन सिंह, डॉ.महेश कुमार, डॉ.कुमार राज्यबर्धन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...