कानपुर, सितम्बर 9 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर विश्वविद्यालय कर्मचारी एसोसिएशन से जुड़े विवाद में फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स के डिप्टी रजिस्ट्रार ने एसोसिएशन की ओर से प्रस्तुत नियमावली और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर आपत्तियां लगाई है। डिप्टी रजिस्ट्रार के मुताबिक एसोसिएशन जिस नियमावली का हवाला दे रही है, वह कार्यालय में पंजीकृत नहीं है और उसके आधार पर की गई कार्रवाई को स्वीकार नहीं किया जा सकता।डिप्टी रजिस्ट्रार ने 8 सितंबर को पत्र जारी कर कहा कि संस्था की पत्रावली एवं पंजीकृत बायलॉज के अवलोकन से स्पष्ट है कि एसोसिएशन के पत्र में जिस बायलॉज का उल्लेख किया जा रहा है, वह कार्यालय द्वारा पंजीकृत नहीं है। कार्यालय के अनुसार संस्था का पंजीकरण 16 अप्रैल 1971 को किया गया था। उस समय संस्था के स्मृतिपत्र और नियमावली को पंजीकृत किया गया ...