मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विवि कर्मचारी संघ आठ अगस्त से आंदोलन शुरू करेगा। लंबित मांगों को पूरा नहीं करने के विरोध में यह आंदोलन शुरू होगा। बीआरएबीयू कर्मचारी संघ के साथ बिहार राज्य विश्वविद्यालय महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ भी इसमें शामिल होगा।संघ के सचिव गौरव ने कहा कि यह आंदोलन कर्मचारियों के आत्म सम्मान और अस्तित्व की लड़ाई है। काह कि सारे कर्मचारी इसमें साथ दें। कहा कि इस आंदोलन में विवि प्रशासन के खिलाफ सारे साक्ष्य निकाले जाएंगे। आठ को सांकेतिक प्रदर्शन होगा और 11 से 14 तक कार्य बहिष्कार किया जायेगा। 17 अगस्त को अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जायेगा। यह भी पढ़ें- प्रस्तावित विवि अधिनियम के विरोध में आंदोलन रहा जारी उधर, नए विश्वविद्यालय अधिनियम के खिलाफ शिक्षकों और शिकक्षेतर कर्मचा...