आगरा, मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश सिंह चौधरी, अध्यक्ष संजय शुक्ला, महामंत्री नंदकिशोर सिंह, समन्वयक राकेश यादव और कोषाध्यक्ष अभिषेक त्रिवेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी हितों के विभिन्न विषयों को प्रस्तुत किया। इनमें वर्ष 2001 के बाद नियुक्त संविदा व तदर्थ कर्मचारियों का विनियमितीकरण और अवकाश नकदीकरण की बहाली प्रमुख रहे। मुख्यमंत्री ने सभी विषयों पर इनके पारदर्शी और त्वरित समाधान का भरोसा दिया। डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश चौधरी के अनुसार मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रदेश के विवि कर्मचारियों को केशलैस इलाज की सुविधा एक अप्रैल से मिलने लगेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...