भागलपुर, जून 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। राज्य के विवि के शिक्षकों की प्रोन्नति को लेकर लोकभवन ने सभी कुलपतियों को जरूरी निर्देश दिया था, इसी तरह अब विवि के कर्मचारियों को भी प्रोन्नति देने के लिए लोकभवन से जरूरी निर्देश जारी किया है। कर्मियों को बकाया प्रोन्नति देने को कहा गया है। लोकभवन के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने इस संबंध में सभी विवि के कुलपतियों पत्र जारी कर निर्देशित किया है। उन्हें कहा है कि वे 15 सितंबर तक प्रोन्नति की प्रक्रिया पूरी कर लें। इस निर्देश के बाद टीएमबीयू के कर्मचारियों में भी हर्ष है। दरअसल, उन्हें भी वर्षों से प्रोन्नति नहीं मिली। यह भी पढ़ें- विवि कर्मचारियों की प्रोन्नति प्रक्रिया 15 सितंबर तक करें पूरी वे लोग लगातार प्रोन्नति के लिए संघर्षशील रहे हैं। हाल ही में लोकभवन से शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए ...