गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर। सेंट जोसफ कॉलेज में मंगलवार को जोसेफिएस्टा (यूथ फेस्टिवल) का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने वाले छात्रा को कला-तिलकम और द्वितीय स्थान पाने वाली छात्रा को कला प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने छात्राओं को हर क्षेत्र में काम करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. फादर रॉजर अगस्टीन ने छात्राओं को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया। यूजी की छात्रा श्वेता चंद को विवि स्तर पर सर्वोच्च अंक पाने पर सेंट जोसफ गोल्ड मेडल, अक्षिता सिंह को बीएससी में विवि स्तर पर सर्वोच्च अंक पाने पर स्व. राम समुझ मेमोरियल अवार्ड, शिवानी को बीएससी बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.