मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। नये विश्वविद्यालय एक्ट के खिलाफ बिहार राज्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा पांच सितंबर को विश्वविद्यालय के विभागों व महाविद्यालयों में इसके दुष्प्रभावों पर छात्र-संवाद करेगा।बीआरएबीयू शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के संयोजक मंडल के सदस्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, प्रो. रमेश प्रसाद गुप्ता, प्रो. ललन कुमार, राजीव कुमार व राम कुमार ने पहले, दूसरे एवं तीसरे चरण के संघर्षात्मक व आन्दोलनात्मक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबका आभार प्रकट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...