आगरा, अगस्त 20 -- डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में एमएसडब्ल्यू की प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में संचालित मास्टर ऑफ सोशल वर्क(एमएसडब्ल्यू) पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा 24 अगस्त को करायी जाएगी। प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के प्रवेश पत्र जारी करने की प्रक्रिया चल रही है विभागाध्यक्ष डॉ.राजीव वर्मा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक दो घंटे की अवधि में होगी। परीक्षा का केंद्र पालीवाल पार्क स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज बनाया गया है। प्रवेश परीक्षा को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। डॉ.वर्मा के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सुबह 10:30 बजे केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। ...