बरेली, दिसम्बर 15 -- आरएसएस के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल का कहना है कि हिंदू संस्कृति और हिंदू धर्म अनंत विविधता को एक साथ लेकर चलने का सामर्थ्य रखता है। हिंदू धर्म किसी एक मत, मजहब या पंथ का नाम नहीं, बल्कि अनेक मत और मजहबों को यह खुद में समाहित किए हुए है। आज विश्व अनेक प्रकार की समस्याओं से जूझ रहा है, इनका समाधान दुनिया के तमाम विद्वान भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म में की परंपराओं में तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया हमारी ओर आशा भरी दृष्टि से देख रही है हमें उनके मार्गदर्शन के लिए स्वयं को तैयार करना होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आईएमए सभागार में आयोजित प्रमुखजन गोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि हिंदू धर्म ने सदैव विविधता और विभिन्नता का सम्मान करते हुए इसे स्वीकार किया है। हिंदू धर्म की सहिष्णुता, उदारता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.