बिजनौर, मई 11 -- किरतपुर। गांव बूढ़पुर नैनसिंह निवासी एक युवक की बारात गांव ज्वाला चंडी में गई थी। वहां विवाह समारोह के दौरान एक युवक के साथ मारपीट और तमंचा लहराने की वीडियो वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। गांव बूढ़पुर नैनसिंह निवासी अनिकेत पुत्र सोम सिंह की बारात रविवार को पास के गांव ज्वाला चंडी में गई थीं । आरोप है कि विवाह समारोह में मौजूद गांव के ही नीरज पुत्र मनोज, कुनाल पुत्र मनोज तथा उनके साथ आए दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और गाँव के ही नितीश के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- बारात में बवाल, पुलिस ने 12 पर दर्ज कराया केस इसी दौरान एक युवक ने जेब से तमंचा निकाल लिया । जिसकी वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना ली।मारपीट के दौरान नितीश को ब...