बिजनौर, मार्च 7 -- किरतपुर। क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक के शादी समारोह में एक महिला द्वारा अचानक आकर युवक से अपना प्रेम प्रसंग बताते हुए हंगामा खड़ा कर देने पर वधु पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में हुई समझौता वार्ता के बाद शादी निरस्त कर दी गई। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्र के गांव मसनपुर बसेड़ा के लड़के की शादी क्षेत्र के ही गांव बुडगरी से तय हुई थी। बीती रात किरतपुर के एक बैंकट हाल वर वधू पक्ष शादी की तैयारी में लगे थे। दोनों ही पक्ष से सैकड़ों मेहमान भी शादी में शामिल होने के लिए आए थे। दूल्हा पक्ष बैंड बाजों के साथ चढ़त कर रहा था की रात्रि 11 बजे के करीब एक महिला पुलिस के साथ वहां पहुंची और दुल्हे बने युवक को अपना प्रेमी बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। महिला ने स्वयं को नोएडा की निवासी बत...