मुरादाबाद, मई 22 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव में विवाह समारोह में दोबारा भोजन करने पहुंचे ग्रामीण पर हमला बोल दिया गया और उसे गंभीर घायल कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव में इसी थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात आई थी। विवाह समारोह में गांव के लोगों को भोजन दिया गया जिसमें इकरामुद्दीन नामक युवक ने भोजन ग्रहण कर लिया था लेकिन बाद में वह बारात की ओर से भी भोजन करने पहुंच गया तो घर आती हो नहीं इस पर आपत्ति जताते हुए उसे रोकने का प्रयास किया और इसी बात पर तीखी नोक झोक के बाद घरातियों ने इकरामुद्दीन पर हमला बोलकर उसे गंभीर घायल कर दिया। मामला कोतवाली तक पहुंचा लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो जाने पर मामला रफ़ादफ़ा कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...