शामली, जून 17 -- अधिकमास समाप्त हो गया है। इसके साथ ही शादियों का मुख्य सीजन 19 जून 2026 से शुरू माना जा रहा है। जून के अंतिम सप्ताह और जुलाई के पहले पखवाड़े में कई विवाह मुहूर्त साथ ही एक बार फिर विवाह एवं मांगलिक कार्यक्रमों का दौर शुरु हो जायेगा, लेकिन अमेरिका ईरान के बीच तनातनी के चलते एलपीजी गैस सिलेंडर से लेकर पेट्रोल डीजल की महंगाई का असर अन्य वस्तुओं एवं खानपान की चीजो एवं कपड़े आदि के दाम बढ़े है उससे शादी का खर्च भी 15 से बीस फीसदी पबढ़ गया है। मैरिज होम, बैंक्वेट हॉल, कैटरिंग व्यवसाय, बैंड-बाजा, टेंट, फूल सजावट और ज्वैलरी बाजार में रौनक के आसार लगाए है। इस बार शादी समारोहों की खुशियों पर महंगाई का असर साफ दिखाई दे रहा है। खाद्य सामग्री से लेकर कपड़े, आभूषण और आयोजन से जुड़ी लगभग सभी सेवाएं 15 से 20 प्रतिशत तक महंगी हो गई हैं। व्य...