चक्रधरपुर, मार्च 6 -- आनंदपुर,संवाददाता। विश्व कल्याण आश्रम पार्लिपोस में द्वारिका शारदापीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज ने आश्रम परिसर में भक्तों संग होली खेली। इस दौरन सैकड़ों की संख्या में मौजूद भक्तों ने शंकराचार्य स्वामी के रंग का आशीर्वाद पाकर धूमधाम से होली का आनंद उठाया। गुरुवार को वे सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का अहम संस्कार विवाह है। ऐसे में इस संस्कार की महता को बनाये रखने पारिवारिक जीवन में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इससे पहले भक्तों ने शंकराचार्य स्वामी के चरणपादुका में रंग, अबीर व गुलाल लगाकर स्वामी जी का आशीर्वाद लिया। रंग उत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ से आये लोकगीत कलाकारों ने होली गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। होली गीत पर भक्तों ने नाचते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.