सीवान, फरवरी 12 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरिया-तरवारा मुख्यमार्ग के पहाड़पुर बाजार के दक्षिण बाइक गैरेज के समीप बाइक विवाह रथ से टकरा गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के के मंडल चौधरी का 23 वर्षीय पुत्र रंजन यादव, स्वामीनाथ चौधरी का 23 वर्षीय पुत्र सोनू यादव व तारकेश्वर यादव का 22 वर्षीय पुत्र रवि यादव है। बताया जा रहा कि तीनों युवक एक साथ टाइल्स का काम करते हैं। किसी जगह काम कर घर वापसी के दौरान शिवधारी मोड़ से पहाड़पुर वापस लौट रहे थे। तभी बड़हरिया की तरफ से काफी तेज गति से जा रही विवाह रथ साइड लेने के दौरान फंस गई। इससे तीनों युवक बाइक से सड़क पर गिर गए। लगभग 50 फीट तक सड़क पर घसीटते हुए चले गए। घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर घस...