गिरडीह, जून 19 -- रामचंद्र हाजरा जमुआ, प्रतिनिधि। लग्न के इस सीजन में शादी विवाह की तैयारियां कर रहे परिवारों की जेब पर मंहगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। पिछले चार महीनों के दौरान शादी में इस्तेमाल होने वाले अधिकांश सामान की कीमतों में 25 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। डिजाइनर कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद, स्टील व तांबा-कांसा के बर्तन, ड्राई फूट्स और सजावटी सामग्री महंगी हो गई है।

तत्व कारोबारियों के अनुसार, माह फरवरी की तुलना में अब अधिकांश वस्तुओं के दाम 5 से 25 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल, धातुओं और लॉजिस्टिकल्स लागत को प्रमाणित किया। इसका असर इन वस्तुओं के मूल्य पर दिखने को मिल रहा है। जमुआ के बर्तन कारोबारी सरयू वर्मा के मुताबिक मध्य पूर्व में तनाव और युद्ध की स्थ...