गढ़वा, जनवरी 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत भवनाथपुर प्रखंड के रोहिनिया गांव निवासी सह जिला पार्षद रंजनी कुमारी उर्फ शर्मा रंजनी ने जिला प्रशासन से विवाह मंडप सह भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर पार्क के निर्माण की मांग की है। उक्त संबंध में उन्होंने उप विकास आयुक्त-सह-जिला परिषद पदाधिकारी को पत्र भेजकर अपनी मांग रखी है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा जिस स्थल पर स्थापित है, वह जिलावासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक और सांस्कृतिक केंद्र है। बावजूद इसके वहां अब तक विवाह मंडप एवं आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने बताया कि यह स्थान पूर्व से ही सामाजिक आयोजनों, विवाह, सामुदायिक कार्यक्रमों एवं अन्य सार्वजनिक समारोहों के लिए उपयोगी रहा है। सुविधाओं के अभाव में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.