प्रयागराज, अप्रैल 6 -- उप निबंधक कार्यालयों में अब विवाह पंजीकरण के लिए आधार सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। विवाह पंजीकरण में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए आईजी स्टांप की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। तत्काल प्रभाव से सभी नौ उप निबंधक कार्यालयों में लागू कर दिया गया है। विवाह पंजीकरण में अब तक शादी का कार्ड, पति और पत्नी का हलफनामा व दो गवाह के हस्ताक्षर लिए जाते थे। पुराना विवाह होने पर क्षेत्रीय पार्षद या प्रधान के पत्र पर काम हो जाता था, लेकिन अब इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके तहत अब आधार सत्यापन कराया जाएगा। यानी पंजीकरण के वक्त पति व पत्नी दोनों मौजूद रहेंगे, बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठे के निशान लगवाए जाएंगे। जिससे यह देखा जाएगा कि पंजीकरण कराने वाले वही लोग हैं या नहीं। एआईजी स्टांप राकेश चंद्रा ने बताया कि निर्देश आने के बाद ...