फरीदाबाद, फरवरी 16 -- फरीदाबाद। राज्य सतर्कता एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने सोमवार दोपहर नगर निगम मुख्यालय में दो हजार रिश्वत लेने के आरोप में एक महिला क्लर्क को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। महिला कर्मचारी विवाह पंजीकरण के लिए शिकायतकर्ता से दो हजार रुपये मांग रही थी। ब्यूरो ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार नगर निगम कर्मचारी की पहचान मोनिका भाटिया के रूप में हुई है। वह नगर निगम फरीदाबाद में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। ब्यूरो को डबुआ कॉलोनी निवासी एक अधिवक्ता ने शिकायत दी थी। ब्यूरो के इंस्पेक्टर बिजेन्द्र कुमार की टीम ने सोमवार दोपहर को शिकायतकर्ता को पाउडर लगे दो हजार रुपये देकर रिश्वत देने भेजा। जैसे ही शिकायतकर्ता ने क्लर्क को दो हजार रुपये दिए तो बाहर मौजूद ब्यूरो की टीम ने आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.