सीतामढ़ी, नवम्बर 27 -- सीतामढ़ी। विवाह पंचमी के पावन अवसर पर पुनौरा धाम श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। इसी बीच बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष रणवीर नंदन ने धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की और पत्रकारों से बातचीत में कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पुनौरा धाम की आध्यात्मिक महिमा निराली है। मां सीता ने पहले अयोध्या में प्रभु श्रीराम का विशाल मंदिर निर्माण कराया और अब पुनौरा में स्वयं अपने मंदिर का निर्माण करा रही हैं। यह मिथिला की अस्मिता और अध्यात्म दोनों के लिए अत्यंत गौरव की बात है। रणवीर नंदन ने शिलान्यास कार्यक्रम की याद ताजा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें तीन-चार दिन पहले सीतामढ़ी पहुंचने का निर्देश दिया था। मैंने इसकी सूचना डीएम रिची पांडेय को दी। आश्चर्य की बात है कि इतने कम समय में जिला प्रशासन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.