कानपुर, सितम्बर 7 -- कानपुर। अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को गांधीनगर कार्यालय में हुई। यहां निर्णय लिया गया कि जिनके विवाह के 50 वर्ष पूरे हो चुके है, ऐसे दम्पत्तियों के लिए युगल दम्पत्ति सम्मान समारोह 25 अक्टूबर को चयन संस्कार लॉन, किदवई नगर में होगा। 26 सितंबर को राष्ट्रीय चिन्तन गोष्ठी होगी। केन्द्रीय अध्यक्ष शिव सहाय मिश्र, महामंत्री सुनील चन्द्र तिवारी, महेश कुमार मिश्र, हरीश बाजपेई, अभय शंकर दुबे, अरविन्द मिश्र, मृत्युंजय द्विवेदी, जितेन्द्र मिश्र, विनय अवस्थी, शिशिर मिश्र, जयवरधन मिश्र, ऋषि दुबे आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...