विवाह के 12 दिन बाद मायके गई विवाहिता, दहेज का केस
गोरखपुर, जून 27 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैंपियरगंज पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति अशफाक खान, ससुर मुस्तका खान, सास हसीना खातून, देवर मुन्ना खान और ननद फिजा खातून के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के देवरिया उर्फ समापुर गांव निवासी सहाबिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका विवाह नवंबर 2025 में कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के मुसाबार गांव निवासी अशफाक खान से हुआ था। आरोप है कि शादी के महज 12 दिन बाद उसे मायके भेज दिया गया और इसके बाद ससुराल पक्ष उसे वापस लेने नहीं आया।पीड़िता का आरोप है कि जब भी वह ससुराल पहुंचती है, पति, ससुर, सास, देवर और ननद उसे घर में प्रवेश नहीं करने देते तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हैं। तहरीर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.