बांदा, अगस्त 2 -- बांदा। इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ एक साल पुराना प्रेम संबंध आखिरकार दहेज की मांग की भेंट चढ़ गया। सजातीय होने के बावजूद शादी में 50 हजार रुपये और बाइक की मांग बाधा बनी तो प्रेमी-प्रेमिका ने बांदा के कमासिन क्षेत्र स्थित सिंहवाहिनी मंदिर पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लखनपुर निवासी 25 वर्षीय शत्रुघन पुत्र रामचंद्र वर्मा का चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के रघुवंशीपुर निवासी 21 वर्षीय राजमणी पुत्र देवीदयाल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार शाम लखनपुर के सिंहवाहिनी मंदिर के पास दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गांव वालों ने देखा तो दोनों अचेत पड़े थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचन...