बेगुसराय, मार्च 11 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। गढ़हरा थाना क्षेत्र के ठकुरीचक में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सुनकर लोगों के बीच तरह तरह की चर्चा होने लगी। बीहट नगर परिषद ठकुरीचक, वार्ड 4 निवासी 32 वर्षीय मंगल राम के द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया। मृतक विवाहित था और उसके बच्चे भी हैं। सूचना पाकर गढ़हरा थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन किया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार की दोपहर घटना की जानकारी जानकारी मिली। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.