वाराणसी, अप्रैल 20 -- पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर क्षेत्र में विवाहिता को भगाने के मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। विवाहिता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। आठ अप्रैल को वह मायके से दवा लेने वाराणसी गई थी। उसके साथ उसकी पांच साल की बेटी भी थी। देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटीं। तलाश करने के बाद भी उनका सुराग नहीं मिला तो गुमशुदगी दर्ज कराई गई। आरोप लगाया कि शिवपुर क्षेत्र में विश्वनाथपुरी कॉलोनी निवासी संजीव उपाध्याय उनकी शादीशुदा बेटी को भगा ले गया। पुलिस ने मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.