विवाहित की संदिग्ध मौत मामले में आरोपित ससुर गिरफ्तार
किशनगंज, अगस्त 27 -- पोठिया। निज संवाददाता पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में बांसबाड़ी गांव में 25 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी से फंदे से बरामद होने के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। मृतका के भाई सनफराज की सूचना पर बुधवार की सुबह पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतका का मायका किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के कुलमनी गांव बताया जा रहा है। मृतका अपने पीछे एक ढेर माह की दुधमुंही बच्ची व एक ढाई साल की पुत्री को छोड़ गई है। इस घटना के तकरीबन 30 घंटे बाद भी गांव में मातम पसरा है। दरअसल, दामलबाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या-09 स्थित बांसबाड़ी गांव में बुधवार की सुबह नूरुल हक के घर उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब नूरुल हक की बहु रोशनी परवीन (25 ) का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला।
पुलिस की कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.